हुज़ूर: आजाद मार्केट में पेड़ की मुख्य टहनी गिरी, तीन लोग घायल
Huzur, Bhopal | Jun 10, 2026 भोपाल के पुराने शहर स्थित आजाद मार्केट में बुधवार दोपहर एक पेड़ की मुख्य टहनी गिर गई। इससे नीचे से गुजर रहे तीन लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल रवाना किया गया। अचानक पेड़ की टहनी गिरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हादसा दोपहर 3.15 बजे का है।