सासनी: तेज आंधी तूफान के दौरान दुकान के बाहर लगी टीन हवा में उड़कर गिरी, टला बड़ा हादसा, वाहनों की रफ्तार थमी
Sasni, Hathras | Apr 7, 2026 हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव दयानतपुर स्थित एक दुकान के बाहर लगी टीन तेज आंधी तूफान के दौरान हवा में उड़कर दुकान के ही बाहर जमीन पर गिर गई। इस दौरान दुकान पर काम करने वाले सभी लोग आंधी तूफान की वजह से दुकान के भीतर चले गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक बेमौसम तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के दौरान रोड पर कुछ समय के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई।