शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजा की मुड़ेरी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर बैठे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग डोंगर सिंह तोमर पर अचानक बिजली का चालू लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।