छतरपुर नगर: पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया
छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भोंयरा में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के बेटे संदीप यादव ने आज 28 जुलाई दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।