बंडा: धामोनी शरीफ में देर रात तक कब्बाली का मुकाबला, बाबा को चढ़ाई चादर
Banda, Sagar | May 10, 2026 धामोनी शरीफ में प्रतिवर्ष अनुसार कब्बाली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार शामिल हुए। वहीं शनिवार को देर रात्रि को विधायक सहित अन्य लोगों ने बाबा बालजति शाह को चादर चढ़ाई गई क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं रात के दो बजे तक कब्बाली का मुकाबला चला।