विकासनगर: विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गौतम आश्रम गंग भेवा बावड़ी ढकरानी में बैसाखी मेले का शुभारंभ किया
रविवार को दोपहर 2:00 के करीब विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गौतम आश्रम गंग भेवा बावड़ी ढकरानी में बैसाखी मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैसाखी मेला एक परंपरागत रूप से होने वाला एक पर्व है जिसका अयोजन श्री गौतम आश्रम जो कि स्वयं ऋषि गौतम की तपस्थली के रूप में प्रतिष्ठित है, उसी स्थान पर वर्षों से किया जा रहा है।