हरदोई: किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ, डीएम ने योजनाओं का लाभ समय पर देने के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | May 20, 2026 जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।