भरतपुर: नदबई में PWD एक्सईएन ऑफिस शुरू, 8 पदों की मिली स्वीकृति
मुख्यमंत्री बजट वर्ष 2026-27 में नदबई में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक्सईएन कार्यालय की घोषणा के बाद बुधवार को कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक के बेटे हिम्मत सिंह और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन महेश शर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभकिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने अतिथियों का माला पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया।