पीरो के करवनिया गांव में बीती रात चोरों ने किसान जगदिश सिंह के घर के बाहर बंधे चार मवेशियों की चोरी कर ली। चोर तीन भैंस और एक गाय खोलकर मौके से फरार हो गए। सुबह जब किसान जागे तो मवेशी गायब थे। खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। गुरुवार की सुबह 7 बजे के करीब बताया गया की इस चोरी से किसान को करीब 3₹ लाख की छती हुई है।