जखनिया: खरीफ सीजन से पहले DM अनुपम शुक्ला ने उर्वरक कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान किया
गाजीपुर में खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरक समीक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई,जहां किसानों को समय पर और उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।करीब दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होने वाली खरीफ खेती को देखते हुए डीएम ने...