ललितपुर: डीजे की गाड़ी से हुई टक्कर में ग्रामीण की मौत के संबंध में गांव के व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज में दी मामले की जानकारी
ललितपुर के ग्राम पारोन निवासी ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है डीजे की पिकअप गाड़ी ने सड़क पर जा रहे ग्रामीण में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ललितपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर चिकित्सीय परीक्षण में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया है कि किसकी गाड़ी है यह जानकारी नहीं हो पाई है।