नागौर: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में मनाया गया 9वां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस, जिला कलेक्टर रहे मुख्य अतिथि
Nagaur, Nagaur | Jan 14, 2025 जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में मंगलवार को सुबह 11 बजे नौवां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित मुख्य अतिथि रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिंग कमाण्ड पीएम बेनीवाल ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के दाैरान मूंडवा तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों के बलिदान को याद किया गया।