गोरखपुर: मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में एक अभियुक्त को चिलुआताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
वादी के भाई के सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस संबंध में वादी के तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया आज उप. नि. आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा अभियुक्त गौतम चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।