गोरखपुर: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में नई एफेरेसिस मशीन से एक घंटे में बनेंगी 6 प्लेटलेट्स, दूर होगी प्लेटलेट्स की समस्या
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट के लिए नई एफेरेसिस मशीन लगाई गई है। जिला अस्पताल में प्लेटलेट की समस्या दूर होगी। इस नई मशीन द्वारा एक घंटे में छः प्लेटलेट बनेगा। जबकि इसके पूर्व में दिनभर में मात्र दस प्लेटलेट बनते थे। इस मशीन के लग जाने से जिला अस्पताल में भर्ती प्लेटलेट के जरूरतमंद मरीजों को अब प्लेटलेट के लिए भटकना नहीं होगा।