कालपी: कालपी नगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, टरननगंज से हरीगंज चौराहे तक अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Kalpi, Jalaun | May 24, 2026 कालपी नगर में रविवार दोपहर 4 बजे अवैध अतिक्रमण और कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने टरननगंज चौराहे से हरीगंज चौराहे तक मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों और कब्जों को ध्वस्त किया। अभियान के दौरान दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।