बिल्हौर: ककवन में बुजुर्ग किसान से धोखाधड़ी, पड़ोसी ने जमानत के बहाने कराया जमीन का बैनामा
ककवन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान से पड़ोसी ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन हड़प ली पीड़ित किसान ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि पड़ोसी ने जमानत कराने के बहाने उसे धोखे से ले जाकर कृषि भूमि का बैनामा करवा लिया न्याय के लिए परेशान किसान ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ एसीपी अमरनाथ यादव से शिकायत की है एसीपी के आदेश में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है