फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर और खेसर थाने में जनता दरबार, दो मामले हुए निष्पादित
शनिवार को प्रखंड के फुल्लीडुमर एवं खेसर थाने पर अलग-अलग समय में सीओ मनोज कुमार की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। फुली डूंगर थाने पर दिन के 1 बजे थानाध्यक्ष बबलू कुमार की उपस्थिति में दो मामले की सुनवाई की गई। जबकि खेसर थाने पर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण की उपस्थिति में भी दो मामले की सुनवाई की गई। दोनों थाने पर 1-1 मामले का निष्पादन किया गया।