झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन परिसर में बुजुर्ग भिक्षुक का शव मिलने से मची सनसनी
Jhajha, Jamui | May 17, 2026 झाझा रेलवे स्टेशन के नए फुट ओवर ब्रिज के बाहरी परिसर के समीप रविवार शाम करीब 4 बजे एक निवस्त्र बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काफी देर तक एक ही स्थान पर पड़े रहने पर लोगों को संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर बुजुर्ग मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके