मैनपुरी: ग्वालटोली में जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने की मारपीट, सुनवाई न होने पर पीड़ित ने की आत्मदाह की कोशिश
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्वालटोली निवासी राजीव कुमार ने गुरुवार की दोपहर मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि जमीनी रंजिश के चलते पीड़ित और उसके भाई के साथ दबंगों ने मारपीट की। वहीं अगर पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने आत्मदाह की बात कही है।