मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में शराब के लिए रुपए न देने पर रिश्तेदारों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवास की इकबाल पुत्र सुभानी से रिश्तेदारी में आए लोगों ने जब शराब के लिए रुपए मांगे तो इकबाल ने शराब के लिए रुपए नहीं दिए। तो लोगों ने इकबाल के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे इकबाल घायल हो गया घायल इकबाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।