बख्तियारपुर: घोसवरी पुलिस ने एक युवक को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में घोसवरी गांव के पास से किया गिरफ्तार
घोसवरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के घोसवरी गांव के पास से शराब पी कर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी वहां एक युवक को हंगामा करते देखा जब उससे हंगामा करने के बारे में पूछा तो उसके मुंह से शराब पीने कि गंध आ रही थी। जिसके बाद उसे थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया उसके शराब पीने कि पुष्टि हुई