बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के घोसवरी गांव में भीषण आग, स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टला
शुक्रवार की रात्रि करीब 8 बजे बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के घोषबरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते तेज लपटों में बदल गई और घर के अंदर रखा सामान जलकर खाक होने लगा। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मिलजुलकर आग पर काबू पा लिया।