बख्तियारपुर: नूनूवती जगदेव सिंह महाविद्यालय के सचिव कुमार निरंजन के परिवार से इस बार तीन विधायक बने
बख्तियारपुर के नूनूवती जगदेव सिंह महाविद्यालय के सचिव कुमार निरंजन का परिवार इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में खास चर्चा में है। परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। NDA की प्रचंड जीत में मांझी विधानसभा से जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह,बनियापुर से बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और सोनपुर से बीजेपी प्रत्याशी विनय सिंह विजयी हुए हैं।