बख्तियारपुर: घर से झगड़कर आई अधेड़ महिला गंगा में डूबी, SDRF कर रही है तलाश
गुरुवार की शाम करीब 5 बजे नालंदा जिला के बिहार शरीफ से घर में झगड़ा कर निकली एक 50 वर्षीय महिला बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पहुंची और गुस्से में गंगा नदी में डूब गई। शुक्रवार को महिला की तलाश में बख्तियारपुर पहुंचे परिजनों ने सीढ़ी घाट के किनारे महिला की चप्पल देखी, जिसके आधार पर उन्हें नदी में डूबने की आशंका हुई। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।