नवगछिया: एसडीपीओ अनिकेत अमर की निगरानी में ज्वेलरी दुकान चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
मधुरापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का नवगछिया पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी गए चांदी के आभूषण, 9 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है।