पटना ग्रामीण: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कारगिल चौक पर श्रीराम सेना के सदस्यों ने किया प्रदर्शन
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर बुधवार को राजधानी पटना के कारगिल चौक पर श्री राम सेना के सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान श्री राम सेना के सदस्यों ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को संरक्षण देने की मांग की।