पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने कृष्णा घाट पर जेपी गंगा पथ के बन रहे संपर्क पथ का किया निरीक्षण
पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को पटना में कई निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में पटना डीएम अशोक राजपथ स्थित कृष्णा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने कृष्ण घाट पर जेपी गंगा पथ से बन रहे संपर्क पद का निरीक्षण किया और इंजीनियरों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।