पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर डेंगू की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
डेंगू को लेकर बिहार का स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। एयरपोर्ट, रेलवे प्लेटफार्म सहित बस स्टैंड पर जांच कर मरीजों की पहचान की जाएगी। इसी कड़ी में बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर डेंगू की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर कई लोगों नि:शुल्क डेंगू जांच किया गया।