हज़ारीबाग: मुद्रा लोन के नाम पर ठगी, हजारीबाग पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा
हजारीबाग पुलिस ने फर्जी मुद्रा बैंक के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगी की शिकायत प्रतिबिंब एप पर दर्ज की गई थी। एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर विनोबा भावे नगर, सिंदूर से सभी आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से एक चार पहिया वाहन, 27 मोबाइल फोन, भारी मात्रा में सिम कार्ड, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में छह तेलंगाना के निवासी हैं।