डीग: डीग में गरबा महोत्सव की रौनक, रोशनी महिला मंडल के आयोजन में 600 से अधिक महिलाओं ने थिरकाए कदम
Deeg, Bharatpur | Oct 12, 2025 कामां रोड स्थित श्रीराम फार्म हाउस पर रविवार शाम रोशनी महिला मंडल द्वारा आयोजित भव्य डांडिया-गरबा महोत्सव में 600 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया।