जखनिया: 4290 का तेल भरवाया, पैसे नहीं दिए और भाग निकला! बिरनो के पेट्रोल पंप पर शातिर चालक की करतूत सीसीटीवी में कैद
गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार चालक ने पेट्रोल पंप पर ₹4290 का पेट्रोल भरवाया और भुगतान किए बिना ही गाड़ी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।