बेलदौर: पनशलवा गांव में मारपीट से तीन घायल, दोनों पक्षों ने बेलदौर थाना में दिया आवेदन
बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर आठ पनशलवा गांव में लेन देन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घायलावस्था में सबों का इलाज बेलदौर पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार के रात नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। इस घटना में एक पक्ष के रामबदन सिंह एवं सुमन कुमार घायल हो गए।