शिवपुरी नगर: कलेक्टर अर्पित वर्मा से मिले कर्मचारी संघ, स्कूल समय बदलने और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा से राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव की मांग रखी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का समय बदला जाना जरूरी है। साथ ही शिक्षकों की कई समस्याओं को भी कलेक्टर के सामने रखा गया।