जालोर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को हुआ शुभारंभ : जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गांवड़े ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 3,65,846 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1,154 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें स्थायी, ट्रांजिट और मोबाइल टीमें शामिल हैं। छूटे हुए बच्चों को अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
Jalor, Jalor | Jun 28, 2026