घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 को लेकर सीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक
Ghaghra, Gumla | Jun 22, 2026 घाघरा प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ खाखा सुशील कुमार ने की। इस दौरान बीएलओ, सुपरवाइजर एवं संबंधित कर्मियों को 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले इंट्यूमरेशन (गणना) चरण के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।