रहुई: भदवाँ गांव में गायत्री परिवार द्वारा चार दिवसीय कुंडलिय महायज्ञ शुरू, 301 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
Rahui, Nalanda | Jun 19, 2025 रहुई प्रखंड के भदवाँ गांव में गुरुवार से अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चार दिवसीय कुंडलिय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें गुरुवार को सुबह 10 बजे 301 महिलाएं एवं कन्याओं ने भाग लिया। यह यात्रा शिव मंदिर से आरंभ होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल पर सम्पन्न हुई, जहां कलश की विधिवत स्थापना की गई