मिर्ज़ापुर: बजहा गांव में किशोर के हत्यारे के घर पर परिजनों ने किया तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस और पीएसी तैनात
कछवा थाना क्षेत्र के बजहा गांव में किशोर के हत्यारी के घर पहुंचकर परिजनों ने तोड़फोड़ किया। इसका वीडियो वायरल हो गया। हत्यारे हिमांशु उपाध्याय उर्फ सूर्या के घर पर किशोर के परिजन शव लेकर पहुंचे थे। घर के बाहर शव रखकर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। कछवा प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने सुरक्षा के दृष्टिगत हत्यारोपी के घर पर पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया है।