महसी: बलवापुर में श्रद्धा से मनाई गई संत रविदास जयंती, अंबेडकर नगर से निकली भव्य शोभायात्रा
महसी तहसील क्षेत्र के बलवापुर बाजार में संत रविदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर नगर गांव से संत रविदास की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने संत रविदास के जीवन और उनके संदेशों को स्मरण किया तथा “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे प्रेरणादायी नारे लगाए।