कायमगंज: कायमगंज बाईपास मार्ग बेरिया के पास बाइक में साड़ी फंसी, गिरकर घायल हुई महिला जो बाइक पर पीछे बैठी थी
एटा थाना राजा के रामपुर के गांव नगला माली निवासी छोटे लाल अपनी पत्नी नेहा के साथ फर्रुखाबाद स्थित ननिहाल से बाइक से घर लौट रहा था जैसे ही ही कायमगंज बायपास मार्ग पर बेरिया के पास पहुंचा तभी पीछे बैठी नेहा की साड़ी अचानक बाइक की चेन स्पाकेट में फंस गई। इस कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। नेहा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे उसके पति बच गए।