हरसूद: गणगौर महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को निभाई जाएगी मिट्टी लाने की रस्म
सार्वजनिक गणगौर महोत्सव समिति छनेरा द्वारा जगदंबा आश्रम छनेरा के पास गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले गणगौर महोत्सव को लेकर आयोजन समिति सदस्य तथा ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के मुकेश मालवीय ने बताया कि शुक्रवार को मिट्टी लाने की रस्म निभाई जाएगी तथा 12 अप्रैल को खड़े रखने के कार्यक्रम होंगे।