कुंडम: टिकरिया के पास धारदार चाकू लेकर लोगो को डरा धमका आरोपी गिरफ्तार
कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब जानकारी मिली की एक व्यक्ति टिकरिया के पास धारदार बका नुमा चाकू लेकर लोगो को डरा धमका रहा है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए कोमल यादव को गिरफ्तार कर अवैध हथियार ज़ब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई।