मुज़फ्फरनगर: यूपी पुलिस की छवि बिगाड़ी तो खैर नहीं, वर्दी में रील बनाने पर होगी कार्रवाई, मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस को ADG का सख्त फरमान
मुज़फ़्फ़रनगर में वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना अब पुलिसकर्मियों को भारी पड़ सकता है। ADG अमिताभ यश के सख्त निर्देशों के बाद SSP संजय कुमार वर्मा ने जिलेभर में सोशल मीडिया पॉलिसी का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं। SSP ने साफ कहा कि वर्दी में रील, शॉर्ट वीडियो या अनुशासनहीन पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर तुरंत विभागीय कार्रवाई होगी।