दुधि: बभनी में दहेज हत्या के आरोप में बाप-बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
बभनी थाना क्षेत्र के मंगरमांड गांव में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह मामला बीते शुक्रवार रात का है, जब मंगरमांड गांव में अर्चना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव मिला था।