बालाघाट: विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाए, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हैनिमेन जयंती एवं विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आयुष विभाग, बालाघाट द्वारा जिले में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न चिकित्सा शिविरों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों को निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श, औषधि वितरण,