मोहनपुर: सरैयाहाट: मंडलडीह गांव के पास टोटो और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गांव के समीप रविवारदोपहर 2:00 बजे टोटो बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है इस संबंध में मडदौरा गांव निवासी घायल संचिता देवी के पति कार्तिक राय ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों बाइक पर बैठकर शादी के घर लौट रहे थे उसी तरह में तेज गति से आ रही टोटो ने धक्का दे दिया