मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस जांच में जुटी
मेदिनीनगर में सोमवार सुबह करीब 6 बजे बिसफुटा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत रेलवे पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डाल्टनगंज आरपीएफ के एसआई एस. बी. सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जा