दुर्ग: शराब तस्करों से सांठगांठ रखने वाले नंदिनी थाने के आरक्षक मानिकचंद धनुरकर को एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया सस्पेंड
Durg, Durg | Jul 16, 2025 शराब तस्करों से सांठगांठ रखने वाले नंदिनी थाने के आरक्षक मानिकचंद धनुरकर को एसएसपी विजय अग्रवाल ने सस्पेंड कर दिया है। आरक्षक पर आरोप है कि वह अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों को पकड़ने के बाद पैसे लेकर छोड़ देता था। ताजा मामले में आरक्षक की सांठगांठ उजागर हो गई।