उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों को रबी फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार की बीज विनिमय योजना के तहत किसानों को रबी फसल का उन्नत किस्म का बीज 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह बीज कई चरणों में गुणवत्ता जांच के बाद ही किसानों को दिया जाता है। उन्होंने कहा क