इचाक: इचाक मोड़ पर ब्राउन शुगर के साथ दो लोग गिरफ्तार, 10 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
इचाक मोड़ पर ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 10 ग्राम मादक पदार्थ बरामद इचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इचाक मोड़ के पास की गई, जहां ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर एसआईटी टीम ने छापेमारी की।