रामगढ़: पिपरोली में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 8 लोग घायल, दो वाहनों की भिड़ंत से हुआ झगड़ा
Ramgarh, Alwar | Apr 23, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोली गांव के मोती बास में बुधवार देर शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ कहासुनी का मामला देखते ही देखते लाठी-डंडों की भिड़ंत में बदल गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों की महिलाओं सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। गुरुवार को दोपहर बारह बजे एक पक्ष के पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया।